एनएसयूआई ने 1 वर्ष से रुके नर्सिंग के परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एनएसयूआई ने 1 वर्ष से रुके नर्सिंग के परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन | New India Times

एनएसयूआई ने मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार के नेतृत्व में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर बीएससी नर्सिंग के तत्काल परिणाम जारी करने को कहा है। कुलपति ने तत्काल अधिकारी को निर्देशित कर छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि जल्दी उनका परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

परमार ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नर्सिंग के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष की सप्लीमेंट्री परीक्षा जनवरी 2020 में कराई गई थी लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया जिससे कहीं विद्यार्थियों का भविष्य खराब हो रहा है।

एनएसयूआई ने 1 वर्ष से रुके नर्सिंग के परीक्षा परिणाम जारी करने को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन | New India Times

रवि ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर सवाल खड़े किए हैं कि 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी आखिर परीक्षा परिणाम क्यों जारी नहीं किया गया ।ऐसे में छात्र छात्राओं का समय और भविष्य दोनों बर्बाद हो रहा है।

परमार ने चेतावनी दी कि अगर 1 हफ्ते के अंदर परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया तो एनएसयूआई विद्यार्थियों के साथ कुलपति कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस मौके पर एनएसयूआई बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नवनियुक्त उपाध्यक्ष रेवंत साकले भव्य सक्सेना छात्र विजय परमार सोनू लोधी छात्रा उर्मिला मनीषा ओर अन्य छात्र – छात्रों ने ज्ञापन सौंपा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.