पीड़ित दलित बाबू बसोर ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार | New India Times

त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पीड़ित दलित बाबू बसोर ने मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन देकर लगाई न्याय की गुहार | New India Times

विगत दिनों गौरझामर में हुई पीड़ित दलित व्यक्ति बाबू बसोर पिता हल्ले बसोर निवासी ग्राम मढी जमुनिया के साथ पुलिस थाना गौरझामर की प्रभारी संगीता सिंह व आरक्षक अभिषेक चौहान द्वारा मारपीट की घटना में पीड़ित ने व उसके साथ अन्य लोगों ने अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी के सागर कार्यालय में बुधवार को पहुंच कर ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पीड़ित बाबू बसोर को 181 की शिकायत वापस लेने का दबाब बनाकर मारपीट की गई जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं व मारपीट करने के बाद थाना प्रभारी ने मनगढ़ंत कहानी बनाकर पीड़ित के फोन से ही 100 को झूठी झगड़ा की खबर देकर थाने से ही देवरी अस्पताल भेजा गया साथ ही थाना प्रभारी द्वारा बार बार दबाब बनाया जा रहा है जिसके कारण पूरा परिवार डर में है। पीड़ित ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह एसपी, आईजी के यहां भी न्याय की गुहार लगा चुका है मगर न्याय नहीं मिला साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से गुहार लगाई कि मुझे न्याय दिलाया जाये। वह मानसिक रूप से परेशान और डरा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article