मोतीपुरा में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

मोतीपुरा में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ | New India Times

समीपवर्ती गांव मोतीपुरा में जय भौमिया बाबा तृतीया क्रिकेट प्रतियोगिता का आज भवानी सिंह पार्षद, विकास ठेकला पार्षद, पिंटू चेची सरपंच, एस पी बरियारा छात्र संघ अध्यक्ष, मुनेश गुर्जर मोतीपुरा वार्ड मेम्बर, नरेंद्र हरसाना भाजपा नेता, नितीश गुर्जर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
वार्ड मेम्बर मुनेश गुर्जर मोतीपुरा ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियो का माला पहनाकर व साफा बधाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिथियो ने संबोधित करते हुए कहा कि खिलाडी खेल को खेल भावना से खेले।
उदघाटन मैच उदेई और गंगापुर सिटी के बीच खेला गया जिसमें उदेई टीम विजयी रहा। प्रतियोगिता में विजयी टीम को पुरुस्कार स्वरुप 7100 रूपये, उपविजेता को 3100 रूपये और प्रयेक मैच में मेन ऑफ़ दी मैच ट्रॉफी दिया जायेगा।
इस अवसर पर नीतीश,नरेंद्र,भवानी मास्टर, गजेंद्र, रीनू, रिंकू, धीरू, भूपेंद्र, आशीष, अखलेश, पिंटू, अजित, नमोनारायण, कमल, रेखसिंह, संदीप, वचन, राधे, बब्बू एवं सैंकड़ों क्रिकेट प्रेमी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article