पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज श्री संजीव कुमार नार्जरी ने धौलपुर पुलिस लाइन का किया विजिट, जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज श्री संजीव कुमार नार्जरी ने धौलपुर पुलिस लाइन का किया विजिट, जिले के पुलिस अधिकारियों की ली बैठक | New India Times

महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर संजीव कुमार नार्जरी एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि आज दिनांक 26.12.2020 को आईजी साहब ने पुलिस लाइन धौलपुर की विजिट किया और पुलिस लाइन के मीटिंग सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों व थानाधिकारियों की बैठक लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। लम्बे समय से लंबित मर्ग के प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, सामूहिक पुलिसिंग के साथ कार्य करने एवं पुलिसकर्मियों को अपने कार्य के साथ स्वास्थ्य और समय पर खाने-पीने पर ध्यान देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों को थाने एवं कार्यालय में आने वाले परिवादियों से अच्छा व्यवहार कर उनकी समस्याएं शालीनता से सुनकर उनका समाधान करने, महिलाओं, बच्चों व वृद्धजनों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में इनको त्वरित सहायता उपलब्ध करवाते हुए प्रकरणों का शीघ्र अनुसंधान कर न्याय दिलाने बाबत भी निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री केसर सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह मीणा एवं जिले के सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit