सभी के सहयोग से गंगापुर सिटी के चहुंमुखी विकास का करूंगा अथक प्रयास: शिवरतन गुप्ता। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति व उपसभापति ने आयोजित भव्य समारोह में किय पदभार ग्रहण | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

सभी के सहयोग से गंगापुर सिटी के चहुंमुखी विकास का करूंगा अथक प्रयास: शिवरतन गुप्ता। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति व उपसभापति ने आयोजित भव्य समारोह में किय पदभार ग्रहण | New India Times

हाल ही हुए नगर परिषद गंगापुर सिटी के चुनाव में जनता के मत एवं समर्थन के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण बहुमत से बोर्ड बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। आज गंगापुर नगर परिषद प्रांगण में भव्य समारोह के अंतर्गत पूजा अर्चना के साथ मोहन आचार्य के सानिध्य में नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति शिवरतन गुप्ता उर्फ वीरू गुट्टा व उपसभापति वीरेंद्र शर्मा उर्फ वीरू पुजारी के द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंक सवाई माधोपुर की लोकप्रिय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह खटाना, निवर्तमान सभापति संगीता बोहरा, निवर्तमान सभापति दीपक सिंघल, जिला महामंत्री मनोज बंसल, पूर्व जिला महामंत्री एड नवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, मंडल प्रभारी हनुमंत दीक्षित, आरपीएससी पूर्व सदस्य ब्रहम सिंह गुर्जर, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात स्थानीय नन्ही गायिका काजल के द्वारा गणेश वंदना कर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। भारतीय संस्कृति के अनुसार सभी उपस्थित अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया साथ ही इस अवसर पर उपस्थित सभी शहर के नवनिर्वाचित पार्षद गण प्रबुद्ध जन गणमान्य नागरिकों का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया गया।

सभी के सहयोग से गंगापुर सिटी के चहुंमुखी विकास का करूंगा अथक प्रयास: शिवरतन गुप्ता। नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति व उपसभापति ने आयोजित भव्य समारोह में किय पदभार ग्रहण | New India Times

भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नवनिर्वाचित सभापति रूप में अपने प्रथम मंचीय सम्बोधन में नवनिर्वाचित सभापति के रूप में गंगापुर की आवश्यकता स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए गंगापुर को शिक्षा नगरी व सामाजिक संगठनों की स्थली बताते हुए अपने कार्यकाल के दौरान गंगापुर के चहुंमुखी विकास के लिए अपने विजन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों व शहरवासियों से गंगापुर के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की तत्पश्चात टोंक सवाई माधोपुर के लोकप्रिय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने अपने संबोधन में टोंक सवाई माधोपुर सांसद जौनपुरिया ने नवनिर्वाचित सभापति व उपसभापति एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा की वर्तमान में गंगापुर सिटी में केंद्र द्वारा कई प्रकार की योजनाओं के अंतर्गत सीवरेज अमृत योजना के कार्य चल रही हैं इसके साथ ही आगे भी केंद्र की ओर से गंगापुर के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने आगामी समय में गंगापुर में उनके द्वारा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को दूर करने की बात भी कही कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा की गंगापुर सिटी नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापति कई प्रकार के सामाजिक संगठनों के सदस्य हैं अतः वें अनुभवी हैं उनके द्वारा अपने अनुभवों के आधार पर गंगापुर के चहूँमुखी विकास में सभी पार्षदों एवं आम जनता के सहयोग से चार चांद लगाने का काम किया जाएगा उन्होंने कहां की उपस्थित सभी 60 वार्डों के पार्षद एक परिवार के रूप में गंगापुर के विकास को गति प्रदान करेंगे उन्होंने वर्तमान विधायक रामकेश मीणा से कहा कि भाजपा सरकार के रुके हुए कार्यो को गति प्रदान करने का श्रम कर गंगापुर के विकास में सहयोग प्रदान करें इस अवसर पर भूतपूर्व सभापति गीता देवी नरूका ने अपने संबोधन में कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित हूं साथ ही बोर्ड के सभी सदस्यों एवं सभापती का निश्चित रुप से गंगापुर के चहुंमुखी विकास में हर संभव सहयोग करने का कार्य करूंगी इस अवसर पर निवर्तमान सभापति संगीता बोहरा ,नवर्तमान उपसभापति दीपक सिंघल ने भी अपने विचार व्यक्त किए उक्त कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन लायंस क्लब, भारत विकास परिषद साउंड एसोसिएशन, विवाह समारोह एसोसिएशन आदि सभी ने नवनिर्वाचित सभापति का स्वागत सत्कार किया कार्यक्रम के अंत में सांसद जौनपुरिया व समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सभापति वीरू गुप्ता ने सभापति कुर्सी पर बैठकर अपने कार्य का शुभारंभ किया उक्त कार्य ग्रहण समारोह कार्यक्रम का संचालन भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील दीक्षित ने किया। उक्त कार्यक्रम में निजी विश्वविद्यालय संघ जिला अध्यक्ष अनूज शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हेमंत शर्मा, रामू गुट्टा, राधा दीक्षित, सरिता बंसल, सुरेंद्र मित्तल महेंद्र लोढ़ी, मदनमोहन आर्य, जितेंद्र नरूका, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, सवाईसिंह राजावत, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, भाजपा मंडल महामंत्री मिथलेश व्यास, अशोक कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, रामकेश छंगा, दर्शन सिंह गुर्जर, जगदीश गिरी, जीतेंद्र उपाध्याय, पार्षद गोविंद पाराशर, बबलू चौधरी, गौरव मंगल, रामबाबू शर्मा, सुनील विजयवर्गीय, भवानी सिंह गुर्जर, धन सिंह गुर्जर, कृष्ण कुमार गोयल, नीरज दीक्षित, नीतीश मोदी, नरेंद्र हरसाना, हेमेन्द्र तिवारी, नागेश लोढ़ी, विनोद शर्मा महू के साथ ही शहर के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गण व शहर के प्रबुद्ध गणमान्य जन सैकड़ों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।

By nit