रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं बढ़ती महंगाई जिनमें प्रमुख रूप से पेट्रोल- डीज़ल की मूल्यवृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि, किसान विरोधी काले क़ानूनों के विरोध में आज मेघनगर में विरोध दिवस मनाया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बस स्टैंड पर उपवास रखकर धरने पर बैठे मेघनगर ब्लाक कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी विशेष रुप से जनविरोधी नीतियों, एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में उपवास रखा गया।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया, कालू सिंह नलवाया, कांग्रेस आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष अरुण ओहारी, कलसिंग भूरिया, रोशन बारिया, मांगीलाल पंचाल, युसूफ नन्हे खां, अमित लालवानी, अनूप भंडारी, आनंदीलाल पडियार, कैलाश बंधु, सुरेश परमार, शायदा भाबोर, राधेश्याम सोलंकी, कालू बसोड़, विक्की डोडियार, जोगी वसुनिया, गंगा वसुनिया के साथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
