भैरु सिंह राजपुरोहित, गंगापुर सिटी (राजस्थान), NIT;
राजस्थान में पूर्ण शराब बंदी के लिए लगातार आंदोलनरत जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय संयोजिका पुनम अंकुर छाबड़ा से सरकार की बार बार वादा खिलाफी के खिलाफ 9 जून से अनशन की घोषणा की हैं। पूनम अंकुर छाबड़ा गर्भवती हैं, इस स्थिति में प्रदेश के हित के लिए अनशन पर जा रही हैं इसलिए सरकार को पूर्व विधायक गुरुशरण छाबड़ा और पूनम अंकुर छाबड़ा जी के साथ हुए समझोते तुरंत लागू कर, पुनम अंकुर छाबड़ा के अनशन को रोकना चाहिए ओर उनकी जन हितार्थ मांगों को स्वीकार करनी चाहिए।
आज गंगापुर सिटी में समाजिक संगठनों के साथ जस्टिस फॉर छाबडा जी टीम ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर पूनम अंकुर छाबड़ा की जन हितार्थ मांगों को माने जाने की मांग की और कहा कि प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजुद एक महिला जो गर्भवती है और प्रदेश के हित के लिए अनशन पर बैठ रही हैं , सरकार को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ कर उनकी मांगों को मानना चाहिए।
जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन गंगापुर सिटी के लोकेश कुमार चतुर्वेदी, नवीन गुप्ता,ऋतिक शर्मा, टिका राम बैरवा, भानु जाट सहित सेकड़ो युवाओं ने कहा कि यदि इस स्थिति पर भी सरकार अपनी चुपी नहीं तोडती ओर पूनम अंकुर छाबड़ा अनशन पर बैठती है तो गंगापुरसिटी टीम के साथ हजारों युवा और शराब बंदी समर्थक जयपुर जाकर अनशन में शरीक होगें ओर पुरे प्रदेश के शराब बंदी समर्थक पुनम अंकुर छाबड़ा जी के अनशन में पहुंच अपना समर्थन देगे।
