फरियाद लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची महिला की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला सिपाही पहुंचा सलाखों के पीछे | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​फरियाद लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची महिला की बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला सिपाही पहुंचा सलाखों के पीछे | New India Timesमैनपुरी जिला के करहल गेट चौकी के सिपाही ईश्वर दयाल के द्वारा नावालिग लड़की से अश्लील हरकत किये जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ धारा 354 और पोस्को एक्ट में किया मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस के सिपाही का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचे। चौकी में बिछी खाट, उस पर लेटा सिपाही। पीड़िता अपनी बेटी के साथ शिकायत लेकर पहुंची, तो सिपाही ने इतनी गंदी हरकत की, कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पुलिस का ये शर्मनाक रूप चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह मामला मैनपुरी के करहल गेट चौकी का है। गांव हरचंद पुरा निवासी एक महिला किसी मामले की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची। सिपाही खाट पर आराम से लेटा हुआ था। पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाई, तो सिपाही ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया। बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता विरोध भी नहीं कर सकी, कारण था, उसे अपनी सुनवाई जो करानी थी। यह सब चौकी पर बैठे किसी व्यक्ति ने विडियो बना लिया। इस संबंध में जब मैनपुरी पुलिस कप्तान से बात की गई तब उनके संज्ञान में यह पूरा मामला आ गया। पुलिस कप्तान ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा 354 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article