मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें: अजय सिंह | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें: अजय सिंह | New India Timesमध्यप्रदेश में चल रहे किसानों के आंदोलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरएसएस के करीबी भारतीय किसान संघ से चर्चा कर स्थागित करवा दिया है। जिस पर राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा है कि वे आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें।​
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें: अजय सिंह | New India Timesनेता प्रतिपक्ष कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक सिंह ने कहा कि किसानों के मामलों में राजनीति किए जाने से स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के आक्रोश को देख कर घबरा गए हैं। नेता प्रतिपक्ष सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद करने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के अनुशांगिक संगठन से चर्चा कर आंदोलन को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री किसानों के मामले में बिचौलियों से चर्चा कर रहे हैं। ​मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आंदोलनरत किसानों से सीधी बात कर उनकी जायज मागों का समाधान करें: अजय सिंह | New India Timesउन्होंने कहा कि प्रदेश में बीते 10 सालों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों का नाम लेकर जनता से जो झूठ बोला जा रहा था आज वह बेनकाब हो गया है। उन्होंने प्रदेश में किसानों द्वारा किया जा रहे आंदोलन के लिए सीएम को जिम्मेदार ठहराया है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने भारतीय किसान संघ के भरोसे रह कर प्रदेश में स्थिति को बिगाड़ लिया। इस संगठन को किसानों का समर्थन ही हासिल नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए भले ही ये आंदोलन कोई बड़ा मुद्दा न हो पर अन्नदाता किसान के लिए यह बड़ा मुद्दा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article