अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

किसानों की मांगों के समर्थन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) द्वारा आज किसान संगठनों के आह्वान पर भोपाल कलेक्टर ऑफिस पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस मौके पर श्रीमती जॉली सरकार ने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि सरकार सभी सार्वजनिक क्षेत्र को प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने के बाद अब इन कृषि कानूनों के माध्यम से पहले से बर्बाद खेती-किसानी को भी मुट्ठी भर पूंजीपतियों के हवाले कर देना चाहती है। एपीएमसी एक्ट के द्वारा निजी मंडियों को खोलने की छूट देना इसी की शुरुआत है। कान्ट्रेक्ट फार्मिंग से किसानों को निजी कंपनियों की लूट के लिए खुली छूट मिल जायेगी साथ ही जमाखोरी पर लगी कानूनी रोक को हटाने से मंहगाई जमाखोरी तेज़ी से बढ़ेगी इसलिये समाज के हर तबके को इन कृषि कानूनों का खुल कर विरोध करना चाहिए व किसान आंदोलन को हर संभव मदद करना चाहिए।
