स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर किया जा रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर किया जा रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा | New India Times

भोपाल क्राइम ब्रांच ने कोलार क्षेत्र के लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में देह व्यापार का पर्दाफाश करते हुऐ तीन महिलाओं एवं दो पुरुषों को गिरिफ्तार करने में कामियाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि कोलार क्षेत्र के एस.के. प्लाजा में स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में मसाज की आड में देह अनैतिक व्यापार किया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया व प्राप्त निर्देशों के आधार पर बताये स्थान ए.के. प्लाजा कोलार रोड स्थित स्पा सेंटर में अपने एक आदमी को ग्राहक बनाकर भेजा सूचना की तस्दीक सही पाये जाने पर ग्राहक बनकर गये हुये टीम के सदस्य द्वारा थाना क्राइम ब्रांच की टीम स्पा सेंटर के अंदर बुलाने पर हमराह स्टाफ व महिला बल के साथ स्पा सेंटर के अंदर मौके पर पहुचकर तलाशी ली गई तो स्पा सेंटर में तीन वयस्क महिलाये व दो ग्राहक (पुरूष) मसाज कराने के नाम पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले स्पा सेंटर में अनैतिक देह व्यापार की पुष्टि हुई, तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री मिली।

काउन्टर से पुन्टर द्वारा दिये गये 500-500 रूपये के दो नोट जिनका नंबर दिये गये नोट मिलान करने पर उक्त दिया गया नोट होना पाया गया तथा स्पा सेंटर के काउन्टर से नगदी रूपये और एक रजिस्टर को विधिवत् जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में मौके पर कार्यवाही कर धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार की धारा के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में पाया कि आरोपीगंण कोलार स्थित लंदन इवनिंग स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर लोगो से मोटी रकम वसूल कर अनैतिक देह व्यापार का कार्य संचालित किया जा रहा था, जिससे आसपास और समाज का वातावरण दूषित हो रहा था। स्पा सेंटर से फोन पर मैसेज भेजकर ग्राहकों को बुलाते है, और महिलाओं द्वारा पुरूष ग्राहकों की मसाज की जा रही थी। जिसमें मौके से दो बैरागढ क्षेत्र के वयस्क पुरूष मसाज कराते हुये मिले तथा स्पा सेंटर पर मसाज करने वाली 03 महिलाओं, के साथ-साथ पुरूष ग्राहक 1. हितेश लीलानी 2. नरेन्द्र सिरवानी व स्पा सेंटर के मैनेजर अनिल वर्मा को विधिवत् गिरफतार किया गया। स्पा सेंटर के संचालक द्वारा स्पा सेंटर में मसाज की आड में महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

1 . हितेश लीलानी पिता घनश्याम लीलानी उम्र 22 वर्ष निवासी बैरागढ नियर सिविल हॉस्पिटल भोपाल (ग्राहक)।

  1. नेरन्द्र सिरवानी पिता मोहनलाल सिरवानी उम्र 31 वर्ष निवासी बाबा रामदास मन्दिर के पास भोपाल (ग्राहक)।
  2. अनिल वर्मा पिता रमेश चन्द्र वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी बीडीए कॉलोनी सलैया भोपाल (मैनेजर)।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article