सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशियों को प्रथम वरीयता से भारी मतों से जिताने के लिए पूरी ताकत से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जुट जाने की अपील सपा एमएलसी राजपाल कश्यम ने मतदाता सम्मेलन में की।
रविवार को स्थानीय सपा कार्यालय बिन्दौआ में लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी प्रत्याशियों रामसिंह राणा एवं उमाशंकर पटेल के समर्थन में मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एमएलसी राजपाल कश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता सपा प्रत्याशियों राम सिंह राणा एवं उमाशंकर पटेल को प्रथम वरीयता के वोट से जिताने के लिए जुट जाने की अपील किया।
विधायक अम्ब्रीश सिंह ने कहा कि प्रदेश की जालिम आताताई भाजपा सरकार लगातार किसानों, नौजवानों, छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न कर रही है, सभी को मिलकर रामसिंह राणा को जिताना होगा। सपा प्रत्याशी रामसिंह राणा ने कहा कि शिक्षा माफिया को हटाने के लिए प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की। सम्मेलन में अमरपाल सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रमेश राही जिला सचिव/सह प्रभारी मोहनलालगंज, ब्लाक अध्यक्ष अरुण यादव, नवनीत सिंह प्रधान, श्रवण यादव एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त किया। सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य अरविंद गौतम, जुगेश रावत, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अनिल यादव, मो.सुफियान, अखिलेश यादव, लवकुश यादव प्रधान, समरपाल सिंह यादव, हरिशंकर रावत, सेक्टर प्रभारी सन्तराम रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, स्नातक मतदाता मौजूद रहे।
