भोपाल में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ | New India Times

अबरार अहमद खान /मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ | New India Times

भोपाल के थाना निशातपुरा क्षेत्र के जनता कालोनी में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब चोरों ने बारात गये परिवार के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान में घुसकर वहां से हजारों की नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला।

भोपाल में चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी मो. शाहिद पिता मोह. रईस उम्र 36 साल निवासी म.नं .267 खतीजा मस्जिद के आगे जनता नगर करोद निशातपुरा
दिनांक 22/11/20 को रात 8/00 बजे करीब छोटे भाई की बारात लेकर कानपुर जाने के लिये घर परिवार के सभी लोग घर पर ताले लगाकर चले गये थे, आज सुबह 7 बजे वह लोग घर आये तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था उसे खोलकर जैसे ही अंदर गये तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और अलमारी का लाक व सेफ लोक भी टूटा हुआ था और उस में रखा जेवर व नकदी गायब था और पूरे घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था।
घर पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला जिसके बाद घर के मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस सम्बन्ध में निशातपुरा थाना अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.