गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
कुसमरा चौकी क्षेत्र के ग्राम किठाह में चौकी इंचार्ज शशिकांत सिंह ने बडी मात्रा में देशी शराब का जखीरा बरामद किया है और मौके से एक टाटा इंडिका व् हीरो स्पलैंडर मोटर साइकिल भी बरामद हुई है। पुलिस को देख शराब कारोबारी सौरव, धर्मेन्द्र, पुष्पेन्द्र पुत्रगड़ विश्राम सिंह यादव निवासी किठाह भागने में सफल रहे। मौके पर किशनी थानाध्यक्ष पीके कुरील मय पुलिस बल के साथ पहुंचे थे।
