30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 गिरफ्तार, पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्टियां किये उपकरण ज़ब्त | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 4 गिरफ्तार, पुलिस ने तोड़ी शराब की भट्टियां किये उपकरण ज़ब्त | New India Times

लखनऊ बंथरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में हुई जहरीली शराब से 6 मौत कांड के बाद लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस अब पूरी तरह से अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ आक्रामकता से कार्यवाही करती हुई नजर आ रही है। लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत निगोहा थाने की पुलिस ने आज निगोहा के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब का कारोबार करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों को ध्वस्त कर अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को बरामद किया है। अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब के साथ सेल्हुमऊ नगराम के रहने वाले विजयपाल कोरी, सुदौली बछरावां रायबरेली के रहने वाले जगेसर रावत, बख्तरी खेड़ा निगोहा के रहने वाले विशाल और नन्दौली निगोहा के रहने वाले रामविलास उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आपको बता दें कि इसी महीने में लखनऊ कमिश्नरेट के बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां खास बात यह देखने को मिली की बंथरा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने वालों द्वारा जहरीली शराब सरकारी शराब के ठेकों से खरीदी जाना बताई गई है। बंथरा थाना क्षेत्र में जहरीली शराब कांड पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के कार्यकाल में हुआ था जिसमें सुजीत पांडेय द्वारा बंथरा थाने के इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था। आपको बता दें कि बंथरा के पहले मलिहाबाद थाना क्षेत्र से भी कई वर्षों पहले जहरीली शराब कांड में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। देखने में आता है कि किसी भी घटना के बाद पुलिस हरकत में आती है कार्यवाही करती है और फिर हालात पहले की तरह से ही हो जाते हैं लेकिन इस बार बंथरा थाना क्षेत्र की घटना से ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस ने भी सबक लिया है और लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र की पुलिस लगातार अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों पर गाज बनकर गिर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.