पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक हर्ष यादव ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन, देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग समस्त पत्रकार हुए शामिल | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक हर्ष यादव ने किया पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन, देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग समस्त पत्रकार हुए शामिल | New India Times

दीपावली एवं आगामी एकादशी पर्व को लेकर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी देवरी क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें देवरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त पत्रकार गण उपस्थित रहे। विधायक हर्ष यादव ने इस अवसर पर उपस्थित हुए देवरी गौरझामर केसली महाराजपुर के सभी पत्रकार साथियों का पवित्र किताब राम चरित्र मानस एवं शाल और कलम भेंट कर समस्त पत्रकारों को दीपावली एवं एकादशी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक हर्ष यादव ने समस्त पत्रकारों से देवरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने एवं उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करने के लिए समस्त मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया और आगे भी क्षेत्र की विकास में सहभागी बनने के लिए अपील की साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रहे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ समस्त मीडिया कर्मियों की अपेक्षाओं का ध्यान रखते हुए पत्रकारों से सुझाव मांगें एवं विचार विमर्श किया। जिसमें उपस्थित सभी पत्रकारों द्वारा सर्वप्रथम पत्रकार भवन बनाए जाने की मांग की जिसमें विधायक हर्ष यादव द्वारा विधायक निधि से पत्रकार भवन बनाए जाने हेतु पत्रकारों के समक्ष आश्वासन दिया गया एवं कहा गया कि आप सभी पत्रकार भवन बनाने हेतु जगह चिन्हित करें और आगे की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाएगी जिसमें क्षेत्र के समस्त पत्रकारों के लिए एक निश्चित स्थान पत्रकार भवन स्थापित किया जाएगा साथ ही उपस्थित पत्रकारों द्वारा विधायक महोदय के समक्ष नगर में अतिक्रमण युक्त शासकीय जमीन जो बस स्टैंड पर स्थित पुरानी बड़ी अस्पताल की बिल्डिंग स्थापित है उस स्थान पर कांप्लेक्स बनाने एवं नगर में पार्क बनाने संबंधित नगर की मुख्य समस्याओं को लेकर तमाम प्रकार के मुद्दों पर विचार विमर्श किए गए, जिस पर विधायक श्री यादव द्वारा तमाम चर्चाओं पर प्रकाश डालते हुए संज्ञान में लेकर अति शीघ्र पूर्ण करने के आश्वासन दिए गए।

वरिष्ठ पत्रकार दुबे ने किया आभार व्यक्त

पत्रकार मिलन समारोह के अवसर पर नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साप्ताहिक अखबार महंगा पानी के संपादक कैलाश नाथ चंचल दुबे ने विधायक हर्ष यादव के द्वारा लगातार विगत वर्षों से पत्रकारों के प्रति स्नेह और सम्मान करने की परंपरा को निभाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.