पुणे (महाराष्ट्र) में बुरहानपुर के शायर की किताब का हुआ विमोचन, मुशायरे की महफिल भी सजी | New India Times

मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुणे (महाराष्ट्र) में बुरहानपुर के शायर की किताब का हुआ विमोचन, मुशायरे की महफिल भी सजी | New India Times

शायर जहीर अनवर अंसारी ने बताया कि पुणे (महाराष्ट्र) में बुरहानपुर के शायर शउर आशना द्वारा संकलित एवं प्रकाशित सलामों का गुलदस्ता “गुलहाए अकीदत” का विमोचन पुणे से प्रकाशित मासिक पत्रिका असबाक़ के मुख्य संपादक डॉक्टर नजीर फतेहपुरी की अध्यक्षता में हाजी रियाज शेख उर्फ राजू भाई बुरहानपुरी के शुभ हाथों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजू भाई बुरहानपुरी की पुत्री के विवाह उत्सव पर एक महफिल ए मुशायरा का आयोजन भी किया गया। दोनों कार्यक्रमों में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर नईम अख्तर ख़ादिमी, मजाज़ आश्ना, खलील असद, आबिद कज़लबाश, ताज मोहम्मद ताज, आलम नशतरी (सभी बुरहानपुर) ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को लाभान्वित किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश मुस्लिम एजुकेशनल सोसायटी बुरहानपुर के जिलाध्यक्ष सैयद जूज़र अली, मसूद रियाज अंसारी भी सम्मिलित हुए। संचालन शउर आशना ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.