रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखते हुए पति की लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की। दो दिन पहले से ही नगर में महिलाओं की भीड़ बाजारों में लगी रही वहीं करवा चौथ की पूजा में इस्तेमाल होने वाली पूजन सामग्री आदि की महिलाओं ने खरीदारी कर करवा चौथ का व्रत रखा एवं अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर शुभकामनाएं दी।
बताते हैं की ये व्रत चंद्र देव का व्रत है धार्मिक परंपराअनुसार यह उपवास धन -मान -सौभाग्य और पति की हर संकट से रक्षा के लिए सुहागिन महिलाएं करती है।
इस पर्व पर आधुनिकता की छाप भी देखने को मिली !
महिलाएं आधुनिक परिधान में नजर आई।
इस अवसर पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उसकी पसंद की पोशाक व आभूषण आदि दिलाएं
मेघनगर निवासी निशा चौहान, वैशाली, सिमा, अर्चना, प्रेम बाला गुप्ता, आदी महिलाएं बताती है कि अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।
