सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सतर्कता जागरूकता सप्ताह संपन्न | New India Times

कन्हान क्षेत्र में सतर्कता जागरूकता मनाया गया। कन्हान क्षेत्र मुख्यालय जीएम ऑफिस डूंगरिया में केंद्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली द्वारा भ्रष्टाचार के विरोध में लड़ाई को प्रोत्साहित करने के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता की मूल्य विषय वस्तु सतर्क भारत समृद्ध भारत है सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया |इसके अंतर्गत कर्मचारियों उनके बच्चों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं सतर्कता के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न प्रोग्राम किए गए |जिसमें निबंध चित्रकला, भाषण, एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन अवसर पर कन्हान क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मोहम्मद साबिर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे| वही एस श्रीनिवासु जीएम ,यू के मेहता, शैलेश चड्ढा आदि अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मंच संचालन सुबेग पवार प्रबंधक कार्मिक ,नोडल अधिकारी द्वारा किया गया |जिन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोविड-19 कोरोनावायरस के चलते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा स्कूली बच्चे एवं अधिकारियों से ऑनलाइन कार्यक्रम संपन्न किया गया।इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में ड्राइंग में प्रथम नंबर हर्षित गोहे द्वितीय पूर्वी पाल तृप्ति अनस ठाकुर निबंध प्रतियोगिता में प्रत्यूष सोनी अनुक्षा राजपूत हर्ष शर्मा, रंगोली प्रतियोगिता में पायल सोनी पारुल सिंह ,शालू पंडोले ने क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया |जिन्हें मुख्य महाप्रबंधक के हस्ते सम्मानित किया गया|

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.