वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना मैलानी व थाना चन्दन चौकी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाने परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष आदि का निरीक्षण कर विभिन्न रजिस्टर्स/अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा उनके व्यवस्थित रख-रखाव एवं अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई कराने एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए। समस्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। मालखाने में माल मुकदमाती के व्यवस्थित रख-रखाव तथा निर्णयोपरांत माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। शस्त्रों के नियमित रूप से साफ सफाई हेतु निर्देश दिए गए।
थाना मैलानी पर आरक्षी वीरेन्द्र, सन्तरी पहरा डयूटी पर बावर्दी दुरुस्त मिला तथा कार्यालय में कार्यलेख पर आरक्षी अरविन्द कुमार व महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी लौंगश्री व किरन देवी उपस्थित मिली, जिनके कार्यो का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना चन्दन चौकी पर आरक्षी मनोज सिंह, सन्तरी पहरा डयूटी पर बावर्दी दुरुस्त मिला तथा कार्यालय में कार्यलेख पर हेड मुहर्रिर अरविन्द मिश्रा व महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी पारुल व प्रीति सूर्यवंशी की उपस्थिति पाई गई, जिन्हें थाने आने वाले शिकायतकर्ताओं की धैर्यपूर्वक सुनवाई कर उनकी शिकायतों का त्वरित व विधिक निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
कोरोना के संक्रमण के दृष्टिगत कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर के नियमित सैनीटाइजेशन तथा साफ-सफाई कराने, पुलिसकर्मियों को डियूटी के दौरान मास्क, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण धारण कर डियूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्राधिकारी पलिया कार्यालय पर पलिया सर्किल का ओ0आर0 कर थाना/चौकी पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा लम्बित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।
