दिल्ली में फीचर फिल्म "नटुआ" का टीजर हुआ लांच | New India Times

अतीश दीपंकर, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली में फीचर फिल्म "नटुआ" का टीजर हुआ लांच | New India Times

रविवार को दिल्ली के अक्षरधाम गणेश नगर पांडव नगर कंपलेक्स में चर्चित फीचर फिल्म “नटुआ” का टीजर लॉन्च किया गया।

इस फिल्म के लेखक-निर्देशक प्रेम सागर सिंह हैं। निर्माता बीएन तिवारी व गायक दिनेश शर्मा, राकेश सिन्हा, अजीत मिश्रा और महेंद्र जी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया है।

निर्देशक प्रेम सागर सिंह ने इस अवसर पर बताया कि “नटुआ” एक लोक कलाकार और लोक नर्तक की कहानी है जिसमें वर्तमान में लोक नृत्य व लोक कलाकारों के साथ हो रहे भेदभाव औऱ उनकी समस्या और परेशानी को उजागर किया गया है। उन्होंने कहा कि नेटुआ की एक बड़ी खासियत यह भी है कि बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता मनोज बाजपेई किसी जमाने में इस नाटक के माध्यम से विश्व स्तर पर रंगमंच की दुनिया में परचम लहरा चुके हैं।

इस अवसर पर निर्माता बीएन तिवारी ने बताया कि हम लोग दिल्ली एनसीआर में फिल्म सिटी स्थापित करने के लिए संघर्षशील हैं। इसी क्रम में मैं लगातार दो-तीन साल से दिल्ली में फिल्मों और म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहा हूं, जिसमें “नटुआ” हमारी अगली फीचर फिल्म प्रस्तुत है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर दिल्ली के स्थानीय कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा इस फिल्म में मनवाया है। उन्होंने कहा कि मैं लगातार दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में फिल्म का निर्माण जारी रखूंगा। “नेटुआ” हमारे आज के समाज का दर्पण है। इस फिल्म से लोगों को लोक नर्तक के लिए नजरिया में बदलाव होगा।

फिल्म की मुख्य भूमिका टीवी अभिनेता सौमित्र वर्मा, कुलदीप महतो, भीम सिंह, आर्यन आर्या, नीतू चौहान, राजेश कुमार निभा रहे हैं। फिल्म के अन्य किरदार में अखिलेश पांडेय, अंजली सिंह, अरविंद राजा हैं। वहीं फिल्म के डीओपी अनंत झा, कैमरामैन सचिन व मेकअप मैन दीपक सिंह हैं।

By nit

One thought on “दिल्ली में फीचर फिल्म “नटुआ” का टीजर हुआ लांच”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.