मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा एसडीओपी जुन्नारदेव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे स्थाई वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव के थाना प्रभारी श्री राजेंद्र बिसेन के द्वारा थाने की गठित टीम द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2020 को 8 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी शिवपाल पिता रामप्रसाद गोली को जिसका केस नंबर क्रमांक 3720/07 धारा 224 भादवी को हिरदागढ़ छिंदी कामत जुन्नारदेव से गिरफ्तार किया गया। गठित टीम में थाना प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह बिसेन, एएसआई रमेश दुबे, आरक्षक 523 राकेश, आरक्षक 160 जगदीश, आरक्षक 1028 सुमित की अहम भूमिका रही है।
