शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर नगरपालिका सीएमओ ने लगाई रोक | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर नगरपालिका सीएमओ ने लगाई रोक | New India Times

देवरी नगर में शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर नगरपालिका सीएमओ ने रोक लगा दी है।

सागर जिले की देवरी के पूर्व बीएमओ डॉ बीसी जैन द्वारा नगर के शहर के मैन मार्केट सड़क पर झुनकूवार्ड में अतुल किसाना के बाजू में बने नाला पर कब्जा कर उसपर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था कि उसी दौरान नगर पालिका सीएमओ निशांत श्रीवास्तव को जानकारी मिलते ही तुरंत अपने स्टाफ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया इसके पूर्व भी पुरानी कॉलेज के सामने तिलक वार्ड में डॉ बीसी जैन शासकीय रोड पर 4 मंजिला मकान बना कर सड़क पर अतिक्रमण किये हैं जिसकी जांच की मांग नगर के लोगों द्वारा की गई है। देवरी नगर पालिका के सीएमओ द्वारा कोरोना काल को लेकर पूरे नगर में भ्रमण किया जा रहा है साथ ही लोगों को माक्स लगाने व सेनेटाइजर उपयोग करते रहने का निवेदन कर समझाइश दी जा रही है व नगर के अन्य कार्य में भी रुचि लेकर रोड लाइट, सड़क, कचरा आदि की समस्या का निराकरण भी किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article