ग्वालियर देहात के उटीला गांव में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर देहात के उटीला गांव में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल | New India Times

ग्वालियर देहात के उटीला गांव में हुए विवाद में दबंगों ने गोलियां चला दी जिसमें सानी गांव के रहने वाले जमील नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को पता चला है कि विवाद की जड़ खेत में बना गोड़ा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सानी गांव में रहने वाले जमील खान का विवाद अपने ही चचेरे भाइयों से हो गया था। चचेरे भाइयों ने मामले में दबंगई दिखाते हुए जमील के ऊपर फायर ठोक दिए। इस खूनी संघर्ष में गोली के कुछ छर्रे जमील की गर्दन पर जा लगे। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.