राजस्थान में कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं: डॉ. सतीश पूनियां | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान में कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं: डॉ. सतीश पूनियां | New India Times

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ सतीश पूनियां ने अलवर जिले में सेल्समैन को जलाकर हत्या कर देने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है।

डाॅ पूनियां ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि करौली जिले में पुजारी को जिंदा जलाने की घटना के बाद अलवर में सेल्समैन ने सैलरी मांगी तो जिंदा जलाया, पढ़कर ऐसा लगता है कि हम अफ्रीका के सोमालिया जैसे देश में रह रहे हैं, जहां कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है, क्या गृहमंत्री गहलोत को अपने पद पर रहने का हक है?

उधर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जाने की मांग की हैं। बेनीवाल ने कहा कि अलवर जिले में हुआ यह कृत्य निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अपराध का यह रूप राजस्थान के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील करना चाहते हैं कि अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाये जाए।

उल्लेखनीय है कि अलवर जिले के कुमपुर गांव में शनिवार शाम पांच महीने से तनख्वाह मांग रहे एक शराब ठेके के सेल्समैन को जलाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। करीब 20 दिन पहले ही करौली जिले में जमीन विवाद में एक पुजारी की जलाकर हत्या कर दी गई थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.