वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति कार्यक्रम के प्रथम चरण के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल ने सीडीओ अरविंद सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में किया।
आयोजित इस कार्यक्रम में 114 महिला शक्ति योद्धाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने मिशन शक्ति की गत 1 सप्ताह में संचालित की गई विविध गतिविधियों पर आधारित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नमिता श्रीवास्तव ने किया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने अधिकारी कर्मचारियों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई।
