हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के भितरवार में एसडीएम अश्वनी कुमार के निर्देशन में तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव ने भितरवार नगर में अतिक्रमियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए भितरवार नगर से करेरा रोड वार्ड नंबर 5 जाने वाली रोड पर पश्चिम दिशा में स्थित शासकीय भूमि पर कब्जा कर कॉन्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही थी जिसकी शिकायत तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव को मिली जिस पर कार्यवाही करते हुए आज नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली राजस्व निरीक्षक सुरेश नागक पटवारी तथा नगर परिषद के सफाई दरोगा अतिक्रमण प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई तथा भवन निर्माण में उपयोग आने वाली सामग्री को जप्त कर प्रकरण बनाया।
शासकीय जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम छेड़ दी है इसी क्रम में आज भितरवार एसडीएम अश्वनी कुमार रावत के निर्देशन में तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा आज कार्रवाई की गयी।बताया जा रहा है अतरिक्रमन कि जा रही जमीन कि कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है।ये कार्यवाही प्रशासन ने वार्ड 5 में की है।प्रशासन ने कार्यवाही कर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है।
