क्राइम ब्रांच पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की विदेशी शराब | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

क्राइम ब्रांच पुलिस ने पकड़ी 5 लाख की विदेशी शराब | New India Times

16 अक्टूबर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ग्वालियर में जिले के बाहर से अवैध रूप से भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर, क्राइम डीएसपी रत्नेश तोमर को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता को समुचित घेराबंदी कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

आरोपी रवि पुत्र भगवानदास शिवहरे से के कब्जे से जटार साहब की गली में लिए गए उसके किराए के दुकान से ₹500000 की विदेशी शराब मिली। पूछताछ करने पर बताया कि शराब उसके द्वारा आज दिन में फरीदाबाद से लाकर यहां छुपाई गई है।

मैकडॉवेल 22 पेटी
रॉयल स्टैग 24 पेटी
एपिसोड 12 पेटी
ऑफिसर ब्लू 11 पेटी
ऑल सीजन 2 पेटी
कुल 71 पेटी कीमत ₹500000 करीब है जिसे जब्त किया गया है।
कार्यवाही में उपनिरीक्षक बलराम माझी, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार राजावत, प्रधान आरक्षक दिनेश तोमर, आरक्षक घनश्याम जाट एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.