युवा शिक्षक नेता नोमान शिक्षक संघ के ज़िला प्रवक्ता नियुक्त | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

युवा शिक्षक नेता नोमान शिक्षक संघ के ज़िला प्रवक्ता नियुक्त | New India Times

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देश पर ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने ज़िला कार्यसमिति की घोषणा की। इसमें युवा शिक्षक नेता अब्दुल नोमान को ज़िला प्रवक्ता बनाया गया। बताते चलें कि नोमान पिछली कार्यकरिणी में भी प्रवक्ता पद का दायित्व निभा रहे थे। दोबारा प्रवक्ता बनने पर उनके समर्थकों में खुशी है और उनके शुभचिन्तक बधाई दे रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि नोमान के ज़िला प्रवक्ता बनाए जाने से पूर्व की तरह शिक्षकों की समस्या निदान की आवाज़ बुलन्द रहेगी। वहीं नोमान ने भी सभी का आभार वयक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article