भीषण गर्मी से जिले में डायरिया के मरीजों में इजाफ़ा | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​भीषण गर्मी से जिले में डायरिया के मरीजों में इजाफ़ा | New India Timesमैनपुरी जिले में भीषण गर्मी के कारण डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो है। चिकित्साधिकारी ने लोगों को लागातार पानी पीने व खुले चाट पकौड़ी, सब्जी आदि का सेवन नहीं करने की सलाह दी है।​भीषण गर्मी से जिले में डायरिया के मरीजों में इजाफ़ा | New India Timesभोंगाव- मैनपुरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भीषण गर्मी के बीच उल्टी दस्त डायरिया के मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। डायरिया से पीड़ित नेहा कुमारी, कमलेश कुमार, सूरज बाथम, अनीसा आदि को उपचार के वाद चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गयी। इस सबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 अमित भारती का कहना है कि गर्मी में पानी की कमी के चलते लोगो का डायरिया की शिकायत हो जाती है। लोगो को खुली बिकने वाली चाट पकौड़ी सड़ी गली सब्जियों व कटे फटेे फलो के सेवन से बचना चाहिये।बिना प्यास लगे हर दो घण्टे में कम से कम एक गिलास पानी पीते रहना चाहिये। धूप में निकलने से पहले चेहरे केा ढक कर चलना भी जरूरी है। उन्हेाने बताया कि चिकित्सालय में डायरिया आदि बीमारियों के बचाव के लिये सभी दवायें भरपूर मात्राओ में चिकित्सालय में उपलब्ध हैं। डायरिया से वचाव के लिये खाने में लौकी, तोरई के साथ साथ नीबू पानी फायदेमंद होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article