सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन के लिये जारी हुई अधिसूचना, पहले दिन नहीं हुआ कोई भी नामांकन दाखिल, 10 और 11 अक्टूबर को नहीं होंगे नामांकन | New India Times

रहीम शेरानी, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन के लिये जारी हुई अधिसूचना, पहले दिन नहीं हुआ कोई भी नामांकन दाखिल, 10 और 11 अक्टूबर को नहीं होंगे नामांकन | New India Times

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गये कार्यक्रम के अनुसार सांवेर विधानसभा उप निर्वाचन के लिये कल अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन दाखिल करने के पहले दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ।
नामाकंन पत्र सांवेर में एसडीएम कार्यालय में रिर्टनिंग अधिकारी द्वारा प्राप्त किये जाने की व्यवस्था की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय किये गये कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। नामाकंन पत्र सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक जमा किये जा सकेंगे। द्वितीय शनिवार 10 अक्टूबर तथा रविवार 11 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने से नामाकंन पत्र प्राप्त नहीं किये जायेंगे। प्राप्त नामाकंन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को की जायेगी। उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। आगामी 3 नवम्बर को मतदान होगा। मतों की गणना 10 नवम्बर को होगी। उम्मीदवार ई-नामाकंन भी भर सकेंगे अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर ने बताया है कि इस बार के चुनाव में उम्मीदवारों को ई-नामांकन जमा करने की सुविधा भी दी गई है। उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार किये गये पोर्टल सुविधा (suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से अपना ई-नामांकन भर सकते हैं। ई-नामांकन पत्र भरने के संबंध में कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में कल संपन्न हुई स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनितिक दलों के पदाधिकारियों को विस्तार से प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें इस पोर्टल में पंजीयन तथा संलग्न किये जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई। सी-विजिल एप और हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से की जा सकेगी शिकायतें आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के संबंध में सी-विजिल मोबाइल एप और हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से रियलटाइम शिकायतें दर्ज की जा सकेंगी। शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.