महिला बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 में उड़ाई जा रही हैं सूचना के अधिकार की धज्जियां | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

महिला बाल विकास परियोजना क्रमांक-1 में उड़ाई जा रही हैं सूचना के अधिकार की धज्जियां | New India Times

सूचना के अधिकार की धज्जियां महिला बाल विकास परियोजना क्रमांक एक में उड़ाई जा रही है जिसकी शिकायत जिला पंचायत सदस्य द्वारा की गई है।
महिला बाल विकास क्रमांक एक में भारी भ्रष्टाचार की आशंका का आरोप जिला पंचायत सदस्य सुश्री अंगूरी नागवंशी ने लगाते हुए बताया कि परियोजना अधिकारी से प्रधानमंत्री मातृ वंदना में आवेदनों की फीडिंग,
राइट टू ईट में कितने बच्चों को कितनी राशि दी गई l
एवं परियोजना में कितने वाहनों का अनुबंध किया गया यह समस्त जानकारी सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जिसका जवाब सही नहीं दिया गया, जवाब देने में गुमराह किया गया। जिला पंचायत सदस्य अंगूरी नागवंशी ने आरोप लगाया कि महिला बाल विकास में भारी भ्रष्टाचार की संभावना है जिस की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत कुपोषित महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ₹6000 की राशि दो किस्तों में दी जाती है, इस में अनियमितता होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.