चोरी की 45 लाख की पोकलैंड मशीन बिलौआ पुलिस ने मुरैना के रिठौरा कला से की बरामद | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

चोरी की 45 लाख की पोकलैंड मशीन बिलौआ पुलिस ने मुरैना के रिठौरा कला से की बरामद | New India Times

बिलौआ पुलिस ने चोरी कि एक एलएनटी पोकलैंड मशीन को मुरैना जिले से बरामद कर लिया है। एलएनटी मशीन बिलौआ स्थित क्रेशर से चोरी की गई थी जिसकी रिपोर्ट मशीन मालिक के मुनीम ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मशीन को तो मुरैना से बरामद कर लिया है लेकिन पुलिस को मौके पर कोई संधिग्ध नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक बिलौआ थाना इलाके से चोरी हुई अजय शर्मा की पोकलैंड मशीन कल बरामद कर ली गई है। दरअसल बिलौआ थाना प्रभारी अनिल भदोरिया को सूचना मिली थी कि इलाके से चोरी हुई पोकलैंड मशीन मुरैना के रिठौरा कला स्थित खटाने का पुरा में पत्थर की खदान पर चल रही है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर पहुंचकर मशीन को बरामद कर लिया। उक्त मशीन की वर्तमान कीमत 45 लाख रुपए बताई गई है जिसे पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश कर मशीन मालिक को सौंप दिया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.