सिमरिया हर्राखेडा राशन दुकान का राशन काला बाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, राजनैतिक संरक्षण के कारण पकड़े जाने पर भी नहीं हो होती है कार्रवाई | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सिमरिया हर्राखेडा राशन दुकान का राशन काला बाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, राजनैतिक संरक्षण के कारण पकड़े जाने पर भी नहीं हो होती है कार्रवाई | New India Times

देवरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली चाँदपुर सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित राशन दुकान सिमरिया हर्राखेडा में ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमति चारु जैन द्वारा मौके पर ग्रामवासियों के समक्ष जाँच की गई, जाँच के समय लोगों द्वारा बताया गया की राशन दुकान से विगत रात्रि किसी अज्ञात पिकअप वाहन से उपभोक्ताओं को वितरित हेतु आये राशन को कालाबाजारी किये जाने की नियत से ले जाया जा रहा था जिस पर ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने पर उक्त खाद्यान्न को पकड़ने की कोशिश की गई परन्तु मौके से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सिमरिया हर्राखेडा राशन दुकान का राशन काला बाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा, राजनैतिक संरक्षण के कारण पकड़े जाने पर भी नहीं हो होती है कार्रवाई | New India Times

जाँच के समय कुछ खाद्यन्न राशन दुकान के बाजू वाले घर में रखा पाया गया जिसे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी चारु जैन द्वारा ग्रामवासियों के समक्ष जप्त किया एवं मौके पर राशन दुकानदार श्री मुरारी दीक्षित को बुलाया गया जो उपस्थित नहीं हुये। राशन दुकान के सहायक विक्रेता मोहित उपस्थित हुये जिनसे दुकान का ताला खुलवाकर ग्रामवासियों के समक्ष दुकान के अंदर रखे खाद्यन्न की गणना की गई जो उक्त राशन में प्रथमतःअंतर पाया गया। इसी क्रम में जाँच के समय उपस्थित ग्रामवासियों से कथन लेख किये गये जिसमें सभी के द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन प्राप्त ना होना बताया साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को कभी भी शक्कर का भी वितरण नहीं किया जाना पाया गया उपरोक्त विक्रेता के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अग्रिम कार्यवाही प्रतिवेदन sdm न्यायालय भेजने की कार्यवाही की गई एवं ग्राम वासियों द्वारा मांग की गई की उक्त विक्रेता को तत्काल राशन दुकान से हटाया जाये* ग्रामीणो ने बताया कि दुकान बिक्रेता को एक भाजपा के नेता जी का संरक्षण है जिससे उनके ऊपर कोई कार्यवाही नही होती है चाहे राशन मै काला बाजारी करते है या लापरवाही ग्रामीणो द्वारा कई बार शिकायत की गई मगर सभी शिकायत कचरे के डिब्बे मै डाल दी जाती है जांच का दिखावा कर लिया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.