28 वर्षों से सिहोर में भेष एवं पहचान बदलकर रह रहे फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

28 वर्षों से सिहोर में भेष एवं पहचान बदलकर रह रहे फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

28 वर्ष पूर्व किए अपराध में फरार चल रहे आरोपी को झाबुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता ने बताया कि स्थाई एवं फरारी वारंटियों के धर-पकड़ अभियान के तारतम्य में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट झाबुआ के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 381/1992 धारा 25(बी) आर्म्स एक्ट में आरोपी टेटीया पिता भारतीया गुण्डिया भील निवासी छोटी हीड़ी के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी कर फरार घोषित किया गया था। थाना काली देवी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा पता चला की आरोपी टेटीया कई वर्षों से अपना घर छोड़कर जिला सिहोर में स्थाई रूप से पहचान पत्र बदलकर रहने के लिए चला गया था और पुलिस से कई वर्षों से छिपता रहा है तथा अभी वह उसके घर छोटी हीडी आया हुआ है।

मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर थाना कालीदेवी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अपराध में वर्षों से फरार चल रहे आरोपी टेटीया को उसके घर छोटी हीडी से पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10,000/- रूपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।

By nit