जुन्नारदेव अंतर्गत डूंगरिया से उठी नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आंगनवाड़ी भवन की मांग | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत डूंगरिया से उठी नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आंगनवाड़ी भवन की मांग | New India Times

जुन्नारदेव अंतर्गत डूंगरिया से नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आंगनवाड़ी भवन की उठाई जा रही है।

जनपद पंचायत जुन्नारदेव के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पनारा वार्ड नंबर 7 में जर्जर हालत में आंगनवाड़ी क्रमांक 1 चलाई जाती है जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चे आंगनवाड़ी पढ़ने जाते हैं किंतु आंगनवाड़ी भवन की दीवारें लकड़ियां सड़ गई हैं, दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। आंगनवाड़ी के आसपास झाड़ झूले और काफी गंदगी फैली हुई है। अपने बाल गोपाल को शिक्षा खेल के लिए पालक भेजते हैं किंतु उन्हें भय बना हुआ रहता है कि कभी भी इस आंगनवाड़ी में किसी प्रकार का हादसा हो सकता है। इसे देखते हुए बच्चों के पालकों और ग्राम वासियों ने जुझारू विधायक जुन्नारदेव विधानसभा की सुनील उईके से यह मांग की है की सबसे बड़ी पंचायत होने के नाते और बच्चों का भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द इस आंगनवाड़ी भवन का मरम्मत कार्य करवाया जाए। बच्चों के खेलने के लिए ग्राउंड, टॉयलेट की व्यवस्था की जाए।

विनय कुशवाह, दिलीप वर्मा, सुभाष वर्मा, आदि वर्मा, हर्षित, गुरुप्रसाद सूर्यवंशी, ममता ध्रुवे, अंकित टेकराम, आशीष विश्वकर्मा, अनिल अग्रवाल आदि ग्रामवासी और पालक गण ने जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने की मांग की है। देखना है क्या ग्राम वासियों की जायज मांग को विधायक महोदया कितनी गंभीरता से लेकर इस समस्या का हल निकालती हैं?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article