प्राइवेट स्कूल में चल रहा था स्विमिंग पुल, सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने की कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्राइवेट स्कूल में चल रहा था स्विमिंग पुल, सूचना मिलने के बाद एसडीएम ने की कार्यवाही | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद बदनावर मार्ग पर करडावद से पहले प्राइवेट स्कूल में स्विमिंग पूल चल रहा था जिसमें बड़ी संख्या में लोग रोज इकट्ठा हो रहे थे जिसे शिकायत के बाद एसडीएम शिशिर गेमावत के निर्देश पर सील कर दिया गया। यहां रोजाना बड़ी संख्या में पेटलावद नगर सहित अन्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा वर्ग नहाने आ रहे थे, यहां एक व्यक्ति से 50 रुपये लिये जा रहे थे। 

अभी कोरोना का प्रकोप पूरे झाबुआ जिले सहित पेटलावद में भी बढ़ता जा रहा है। इसी कारण यहां कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका बढ़ रही थी। इसकी शिकायत एसडीएम को की गई जिसके बाद एसडीएम श्री गेमावत ने स्विमिंग पूल को सील करवाने की कार्यवाही की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article