सौन्दर्यता प्रदर्शित करने वाले झरना जलप्रपात घोघरनाथ को पर्यटक स्थान बनाने की क्षेत्र वासियों ने की सरकार से मांग | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सौन्दर्यता प्रदर्शित करने वाले झरना जलप्रपात घोघरनाथ को पर्यटक स्थान बनाने की क्षेत्र वासियों ने की सरकार से मांग | New India Times

मध्यप्रदेश के सागर जिले की तहसील देवरी के महाराजपुर से करीब 15 किलो मीटर दूर सिमरिया डोभी होते हुये सलैया ग्राम से आगे जाकर स्थित सुना पंचायत के अंतर्गत जंगल में स्थित वनविभाग वीट सुना में एक घाटी पर घोघर नाथ नाम से सुन्दर एवं प्रकृति द्वारा मनमोहक करने वाला प्राकृतिक सुन्दरता से भरा हुआ झरना जलप्रपात (बाटर फाल) स्थित है जहाँ पर घोघरा नाम नदी का जल जो करीब 80 से 100 फीट ऊंचाई से नीचे झरना बनकर गिरता है जिस को देख के प्रकृति का सुन्दर रूप स्पष्ट होता है वहाँ झरना स्थल पर एक चबूतरा बना है जो भगवान शिवजी का बताया जाता है जो धर्म स्थल भगवान गौरख नाथ जी के नाम से जाना जाता है। वहां मंदिर की पूजा अर्चना करने वाले पुजारी करीब 11 साल से जंगल में ही निवासरत हैं जिनका नाम हरे राम दास त्यागी जी महाराज है जिनके द्वारा वहां भागवत यज्ञ भी कराया जाता रहता है।

सौन्दर्यता प्रदर्शित करने वाले झरना जलप्रपात घोघरनाथ को पर्यटक स्थान बनाने की क्षेत्र वासियों ने की सरकार से मांग | New India Times

वहाँ के पुजारी द्वारा बताया गया कि यह स्थल भगवान गौरख नाथ जी का है, उनकी कृपा यहां हमेशा बनी रहती है जो इस स्थल पर आता है उसको बड़ी ही मन को शांति मिलती है क्योंकि यह स्थान ईश्वर की कृपा से सिद्ध क्षेत्र के साथ प्राकृतिक सौन्दर्यता भरा झरना जल प्रपात स्थल भी है जिसको देखने के लिये नरसिंहपुर सागर दमोह रायसेन व आस पास के क्षेत्र के लोग आते जाते रहते हैं। वहां सड़क व्यवस्थित नहीं बन पाने के कारण केवल मोटर साइकिल से ही लोग पहुंच पाते हैं जिस कारण वहां के आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों द्वारा शासन से लगातार बहुत समय से मांग की जा रही है कि इस स्थल पर जाने के लिये लोगों को शासन द्वारा सड़क निर्माण की मांग व वहां पर नदी के लिये स्टाप डेम भगवान गौरव नाथ के लिये मंदिर निर्माण व पर्यटक लोगों को बैठने रुकने के लिये एक सामुदायिक भवन के साथ इस स्थल को शासन द्वारा पर्यटक स्थल क्षेत्र बनाने की मांग की जा रही है। देवरी क्षेत्र की जनता की मांग है कि केन्द्रीय मंत्री पहलाद पटेल जी भी दमोह लोकसभा से सांसद हे उन की ही लोकसभा के अंतर्गत यह क्षेत्र आता है व सांसद जी इसी विभाग के मंत्री भी हैं, इनसे काफी ज्यादा लोगों की उम्मीद है कि इस ओर मंत्री जी का विशेष ध्यान जरूर जायेगा। वहीं ग्रामीणों द्वारा क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव से भी मांग की जा रही है कि इस स्थल को एक बड़ा पर्यटक स्थल बनवाने की व अन्य सुविधाएं दिलवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।

By nit