सोण्डवा में बेरोजगार युवाओं ने रैली निकाल कर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की रोजगार की मांग | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

सोण्डवा में बेरोजगार युवाओं ने रैली निकाल कर और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर की रोजगार की मांग | New India Times

बेरोजगार युवा बढ़ती बेरोजगारी को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत मैदान में एकत्रित हुये जहां बेरोजगार युवा संगठन के पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित कर आगामी रणनीति पर चर्चा की उसके बाद सैकड़ों बेरोजगार युवा रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे जहाँ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोण्डवा में एसडीएम रीडर चौहान को महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा कर विभिन विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, निजीकरण पर रोक एवं लाखों बैक लाक पदों पर अविलम्ब भर्ती कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मांग की साथ ही 4 सितम्बर 2020 को भोपाल में शान्ति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे जिन बेरोजागर युवाओं पर बर्बरता पूर्वक पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज किया गया था और 20 से अधिक युवाओं पर मुकदमा कायम किया गया था उसे तत्काल वापस लेने की मांग शासन से की गई है।
उसके पूर्व सभा को सम्बोधित करते हुये बेरोजगार युवा विक्रमसिंह चौहान ने कहा कि कई बेरोजगार युवाओं ने अपने दुख दर्द को बयां किये हैं, किसी का परिवार टूट गया, कई युवा युवतियों का परिवार नहीं बस पा रहा है, कई युवाओं की सरकार द्वारा निर्धारित आयु खत्म हो गई है, कई को परिवार चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में डिग्रीधारी उच्च शिक्षित युवा भी दहड़की, मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं परंतु दहड़की रोजगार की सरकार के पास कोई प्लान नहीं है। वर्तमान में सारे काम मशीनों से होने लग गए हैं
जिससे मजदूरी के अवसर भी समाप्त हो गये हैं।

बेरोजगार युवा संगठन के गोविंद डावर ने कहा कि सरकार हमारे लिए रोजगार की व्यवस्था करे, वर्तमान में पूरे प्रदेश में बेरोजगार युवाओं में व्याप्त आक्रोश है जिसका ख़ामिजया सरकार को आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। सरकार तत्काल रोजगार की व्यवस्था करें अन्यथा आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन, रैली, हड़ताल एवं प्रदेश भर के बेरोजगार युवा राजधानी भोपाल की ओर कूच करेंगा जिसकी जिम्मेदार शासन प्रशासन की रहेगी।
सभा को बेरोजगार युवा संदीप वास्केल, दिनेश चौहान, रामसिंह तोमर, गोविंद अजनार एवं विजय कनेश ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर दयाराम जमरा, इंदरसिंह सस्तिया, उमेश खरत, सुनील चौधरी, दुरसिंह सोलंकी, जुवान किराड़, प्रेमसिंह लोहारिया, अजादसिंह चौहान सहित सैकड़ों बेरोजगार युवक उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.