हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

देश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते कांग्रेस ने देश भर में बीते रोज रात 9 बजे युवाओ से बिजली बंद कर मोमबत्ती, मोबाइल टोर्च से रोशनी करने का आह्वान किया था। इसी क्रम में कांग्रेस आईटी सेल के नेतृत्व में ठाठीपुर चौराहे पर रात 9 बजे से 9 मिनिट तक दिये जलाकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार से उसी की भाषा में बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के प्रति अपना रोष व्यक्त किया।
