अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन लग्जरी कारें की बरामद | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन लग्जरी कारें की बरामद | New India Times

मुरादाबाद की थाना पाकबड़ा पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन लग्जरी कारें व अन्य सामान बरामद किया है।

मुरादाबाद मंडल में हो रही लग्जरी कारों की खपत और मुखबिर की सूचना पर थाना पाकबड़ा पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करके उनके पास से लाखों रुपये कीमत की तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं। एसपी सिटी अमित आनन्द ने पाकबड़ा थाने पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए दो लोगों में पड़ोसी जनपद रामपुर का रहने वाला रवि यादव और मैनाठेर इलाके का रहने वाला नदीम है, रवि यादव कार ड्राइविंग का काम करता है, ये चुराई गई कार गुप्त स्थान तक पहुंचाने का काम करता है और नदीम गाड़ियों की चेसिस नम्बर बदल कर बेचने में शामिल है, इस गैंग का सरगना पाकबड़ा का रहने वाला यासीन फरार चल रहा है, वहीं एक आरोपी हापुड़ जनपद के भी शामिल है, पुलिस ने इनके कब्जे से एक फॉर्च्यूनर सहित तीन लग्जरी कारें बरामद की है, इसके साथ ही कार का इंजन खोलने के उपकरण व एक तमंचा एक कारतूस और कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.