AIMIM गोरखपुर इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

AIMIM गोरखपुर इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी रणनीति पर चर्चा | New India Times

AIMIM गोरखपुर इकाई की समीक्षा बैठक सोमवार, 5 अक्टूबर को यूथ जिला अध्यक्ष सिराज अहमद खान के कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, विस्तार करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि AIMIM पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद तथा विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल उपाध्यक्ष मुन्ना अंसारी रहे। संचालन गोरखपुर के मीडिया प्रभारी कारी गुलाम जिलानी अशरफी ने किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखे।
बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए पूर्वांचल अध्यक्ष इसरार अहमद ने गोरखपुर के वर्तमान जिला अध्यक्ष अहमदुल्लाह को पूर्वांचल महासचिव तथा पूर्व जिला अध्यक्ष वजीउल्लाह अंसारी को पूर्वांचल सचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
इसरार अहमद ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन विस्तार के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता यूथ जिला अध्यक्ष सिराज अहमद खान ने की। इस अवसर पर पूर्वांचल सचिव सहमद अली, जिला महासचिव शमीम खान व मुनव्वर हुसैन, महानगर अध्यक्ष कैश अंसारी, शमसुद्दीन खान, अधिवक्ता सूरज विद्यार्थी, अधिवक्ता नायाब खान, साजिद खान, असलम खान, मोहम्मद समीर, रेहान खान, साहिल, मोहम्मद दिलशाद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.