राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन केशव देव शर्मा का विदाई समारोह संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन केशव देव शर्मा का विदाई समारोह संपन्न | New India Times

बाड़ी राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन जिला धौलपुर के द्वारा नवनियुक्त नर्स ग्रेड द्वितीय केशव देव शर्मा, धीरज पचौरी, अरविन्द परमार, राजेश कुमार, कुँवर सिंह नर्सेजों का विदाई समारोह सैंपऊ महादेव मन्दिर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह शेखावत जी व प्रदेश उपाध्यक्ष केशव देव शर्मा, सम्भाग अध्यक्ष शैलेन्द्र पचौरी व मुख्य अतिथि श्री धनीराम शर्मा जी नर्स ग्रेड प्रथम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
सभी मुख्य अतिथियों के द्वारा नवनियुक्त सरकारी नर्सेजों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और उनको अपनी शुभकामनाएं प्रदान कीं।
इस कार्यक्रम की रूपरेखा में जिले के समस्त कर्मचारियों के द्वारा सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी भी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में चुनी गई।
जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर महेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, जिला महामंत्री गिर्राज गर्ग, जिला सचिव जोगेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी हजरत खान ,सैंपऊ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक प्रजापति, राजाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश राजपूत,, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पंजाब सिंह गुर्जर व बसेड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पर प्रदीप शर्मा को चुना गया।
कार्यक्रम के इस अवसर पर प्रेमपाल पुष्पेन्द्र मुरारी, जगदीश, उपेन्द्र रामदीन सतीश दिगम्बर,मनीष नीरज सौरभ मीणा, रामनिवास अबधेश ऋषिकेश रामकुमार रामलखन आदि कर्मचारी उपस्थित हुये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article