शिक्षक संघ एकीकृत के खेमराज गुर्जर बने ब्लॉक अध्यक्ष | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत के खेमराज गुर्जर बने ब्लॉक अध्यक्ष | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत शाखा की कार्यकारणी की घोषणा जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा की सहमति से ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर खेमराज गुर्जर की पंचायत समिति परिसर में घोषणा कर शपथ ग्रहण पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हफीज खान ने करवाई।

ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज गुर्जर ने बताया कि मैं संघ के प्रति निष्ठा से कार्य करूंगा व कुछ ही दिनों में ब्लॉक कार्यकारणी की घोषणा कर दी जाएगी। शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करता रहूंगा। जिला कार्यकारणी का सहयोग करता रहूंगा। सभाध्यक्ष के पद पर हफीज खान को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मैं पिछले 4 साल से कार्य किया है। इस दौरोना हमने जिला व प्रदेश कार्यकारणी से कंधा से कंधा मिलकर कार्य किया है। इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र यादव, जिला महामंत्री मनोज पोसवाल, टीकम सिंह, रामेश्वर, गंगाराम गुर्जर, विवेक गर्ग, नरेंद्र यादव, राकेश प्रजापति, अनिल कुमार, भारत गुर्जर, मनोज ने शुभकामनाएं दीं। चन्द्रभान चौधरी ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।
जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा, जिला महामन्त्री मनोज पोसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी व्हाट्सएप के द्वारा बधाई दी। शपथ ग्रहण कराई और शेष पदों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

By nit