रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री जनदर्शन यात्रा के दौरान जिला खेल परिसर मैदान की बाउंड्रीवाल चारों ओर से तोड़ी गई थी, जिसका पुनः मरमत करने के लिए आदिवासी छात्र संघ ने जिला कलेक्टर सुरभि गुप्ता के नाम अपर कलेक्टर सुरेश कुमार वर्मा को आवेदन सौंप कर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुनः तोड़ी गई दीवार को मरमत करने की मांग की।

विगत 2 वर्ष पूर्व माननीय मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा जनदर्शन यात्रा कार्यक्रम के लिए जिला खेल परिसर खेल मैदान में यात्रा बस, आम जनता के प्रवेश एवं निकासी के लिए दीवार तोड़ी गई थी जिसका आज तक जिला प्रशासन द्वारा पुनः निर्माण कार्य नहीं करवाया गया है, यह खेल मैदान आदिवासी विकास विभाग का प्रदेश स्तरीय एक मात्र एथेलेटिक्स खेल मैदान है यहाँ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एथेलेटिक्स गेम्स होते हैं, उक्त खेल मैदान के चारों ओर से तोड़ी गई दीवार को पुनः तत्काल निर्माण कार्य पूर्ण कराने के सम्बंध में जिला प्रशासन, के जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी के द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण से खेल मैदान की स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है, तोड़ी गई दीवार को पुनः नही बनाई जाती है तो आदिवासी छात्र संघ बड़े स्तर पर विरोध करेगा, जिसके के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार रहेगा।
इस अवसर पर अजमेरसिंह भिंडे, थावरसिंह भिंडे, रामसिंह वास्केल, रवि मौर्य, मूलेसिंह बंडोडिया एवं राकेश मण्डलोई आदि उपस्थित रहे।
