खेल एकता संघर्ष युवा मंडल समिति में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ने गौरवशाली सामाजिक संस्था को किया सम्मानित | New India Times

बरखा श्रीवास्तव, ग्वालियर (मप्र), NIT:

खेल एकता संघर्ष युवा मंडल समिति में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल ने गौरवशाली सामाजिक संस्था को किया सम्मानित | New India Times

मंगलवार को खेल एकता संघर्ष युवा मंडल कल्याण समिति द्वारा सुरेश नगर थाटीपुर शीतला गार्डन में कोविड-19 में किए गए सराहनीय कार्य हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल द्वारा लॉकडाउन के प्रथम दिनांक से जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने हेतु गौरवशाली सामाजिक संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा, पत्रकारिता धर्म को निभाने के लिए सचिव गौरवशाली सामाजिक संस्था वासुदेव मिश्रा, समाजसेवी सह सचिव अधिवक्ता बरखा श्रीवास्तव, नीलम कुशवाह के अलावा पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं कई कोरोना वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुन्ना लाल गोयल ने पत्रकार बंधुओं एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा खेल एकता युवा संघर्ष मंडल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खत्री के जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.