रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वैश्विक महामारी से लड़ने में सहयोगी बने धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर्स, लेब टेक्नीशियन व नर्सिंग स्टॉफ की सेवा कार्यों की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर उनके कार्य स्थल पर पहुँच कर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की टीम ने उन्हें कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्भागीय अध्यक्ष सुमित्रा राजू मेड़ा ने कहा कि जब कोरोना संक्रमण से पूरा देश जूझ रहा था, ऐसे में संसाधन के आभाव में अपनी जान की परवाह किये बिना दिलेरी के साथ कोरोना योद्धा बनकर डॉक्टर्स व पूरा स्वास्थ्य विभाग अपनी सेवाएं दे रहा है।
कोरोना के भय से जब मरीज अपना हौसला खो देता है तब डॉक्टर्स उसे उम्मीद व जोश देता है। उनका सम्मान कर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष पवन नाहर ने कहा कि देश की जनता कोरोना काल में यदि किसी को सच्चा योद्धा मानती है तो वह स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ही है जिन्होंने हमेशा हर मुसीबत का सामना डट कर किया है। वर्तमान समय आपदा को अवसर में बदलने का है जो डॉक्टर्स ने मानवीय सेवा भाव से करके दिखाया है। अपने सम्मान से अभिभूत कोरोना संक्रमण से लड़ने में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे डॉक्टर्स कि ओर से मेघनगर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शेलेक्सी वर्मा ने कहा कि कोरोना योद्धा के रुप में सम्मान पाकर गर्व कि अनुभूति हो रही है।
यह हमारा सौभाग्य है की भगवान ने हमे बीमार व्यक्तियों की सेवा के लिये चुना है जब मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटतें है तो दुआए देते है आज उन्ही की भावना संगठन ने पूर्ण की है उसके लिये दिल से धन्यवाद।
डॉ शैलेकसी वर्मा ने एक सदाबहार देश भक्ति नगमा पेश किया तो दिल को छु लिया तालियों की गड़गड़ाहट से सभी का सम्मान किया गया
डॉक्टर्स व स्टॉफ के लिये आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे
कोरोना योद्धाओं में लेब टेक्नीशियन व नर्सों के अहम योगदान पर तालियां बजाते हुए इनका हुआ सम्मान
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने व संक्रमित मरीजों की सेवा में लगे झाबुआ जिला स्वास्थ्य अधिकारी बी एस बारिया, प्रभारी डॉ एन के पठान, वरिष्ठ सर्जन डॉ बी एस बघेल, जिला प्रोग्रामर डॉ राजाराम खन्ना, कोरोना हेड आरएमओ डॉ. सावन चौहान, मेडिकल ऑफिसर डॉ सुमित सोनी, जाबांज योद्धा लेब टेक्नीशियन निखिलेश नामदेव (छोटू भैया) व रामेश्वर सोलंकी हेड ऑफ नर्सिंग डिपार्टमेंट के साथ साथ मेघनगर के बीएमओ डॉक्टर सेलक्ष्मी वर्मा, डॉ रामेश्वर परमार, डॉ अमित गणावा, डॉ मनीष कुमार नायक, डॉक्टर पावस द्विवेदी, डॉक्टर विनोद नायक, डॉक्टर अंजना बामनिया सहित कोरोना संक्रमण में लगे लेब टेक्नीशियन व नर्सिंग स्टॉफ को सिल्वर व गोल्डन माला पहनाकर कोरोना योद्धा के आकर्षक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर रोटरी क्लब अपना के भरत मिस्त्री, श्री पवन नाहर, सुमित्रा राजू मेडा, पत्रकार रहीम शेरानी, सुनिल डाबी, दशरथ सिंह कट्टा, भूपेंद्र बरमंडलिया, जाकिर शेख आदि उपस्थित थे।
