वनोपज संघ द्वारा 26 हजार क्विंटल महुआ फूल की हुई खरीद | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी ( मप्र ), NIT; ​
वनोपज संघ द्वारा 26 हजार क्विंटल महुआ फूल की हुई खरीद | New India Times
राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा प्रदेश में अब तक करीब 26 हजार क्विंटल महुआ फूल की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के गत 18 अप्रैल को महुआ फूल एवं महुआ गुल्ली संग्रहण का समर्थन मूल्य 14 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति किलोग्राम की घोषणा के बाद से संग्राहक भारी संख्या में निर्धारित केन्द्रों तक पहुंचकर वनोपज का विक्रय कर रहे हैं।
संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी ने बताया कि प्रदेश में 60 जिला लघु वनोपज यूनियन के माध्यम से 1,135 महुआ संग्रहण केन्द्र बनाये गये हैं। केन्द्रों पर महुआ फूल और गुल्ली की खरीदी निरंतर जारी है। सर्वाधिक संग्रहण शहडोल एवं उमरिया जिला यूनियन द्वारा किया गया है। उन्होंने संग्राहकों से अपील की कि वे बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। निर्धारित खरीदी केन्द्र पर पहुँचकर ही वनोपज का विक्रय कर उचित मूल्य प्राप्त करें।

By nit

2 thoughts on “वनोपज संघ द्वारा 26 हजार क्विंटल महुआ फूल की हुई खरीद”
  1. Hey jսst wanted to give you a quick heads
    սp. The woгds in yoսr content seem to be running оff the screen іn Chrome.
    I’m not ѕure if this is a format issue or somеthing t᧐ ԁօ
    with web browser compatibility Ьut I figured І’Ԁ
    post tо let you know. Tһe layout loοk great thߋugh!
    Hope yοu get tһe pгoblem resolved ѕoon. Cheers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.