यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके के नेशनल हाइवे संख्या 3 पर नारायण ढाबे के समीप गुरुवार सुबह बजरी से भरे टैक्कर और ट्रोला में भिड़ंत हो जने से ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 40 बर्षीय भक्तो गुर्जर पुत्र पूरन सिंह निवासी भमरोली चंबल बजरी से भरे टैक्टर को लेकर जा रहा था कि तभी सामने की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोला से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयनाक था की ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया और मौके पर ही एक भक्तो गुर्जर की मौत हो गई। घटना को देख स्थानिय लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना निहालगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
