भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जुन्नारदेव का दौरा कर बहुप्रतीक्षित शारदा कोयला खदान का किया निरीक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल/मो. जलील, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जुन्नारदेव का दौरा कर बहुप्रतीक्षित शारदा कोयला खदान का किया निरीक्षण | New India Times

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ प्रतिनिधिमंडल ने जुन्नारदेव क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शारदा परियोजना का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण के दौरान सब एरिया मैनेजर कुरैशी, काशीलाल यादव एवं डब्ल्यूसीएल कन्हान एरिया के अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी स्थल पर मौजूद रहे। परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य कि गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई। कार्य स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बंटी साहु व वरिष्ठ नेता गण भी शारदा परियोजना के स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार का कोई भी लापरवाही से समझौता नहीं किया जाएगा निर्माण का स्तर अच्छा होना चाहिये, घटिया निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरिक्षण के बाद जिला अध्यक्ष जुन्नारदेव पहुंच कर नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल हुए साथ ही संजय जैन के प्रतिष्ठान पहुंच कर कुशल छेम जाना। पार्टी संबंधित चर्चा की साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट कर पार्टी के कार्यक्रम गांव की जानकारी प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा नेता परमजीत सिंह, अनुज पाठकर, जितेंद्र राय एवं संजय जैन उपस्थित रहे।

By nit

One thought on “भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जुन्नारदेव का दौरा कर बहुप्रतीक्षित शारदा कोयला खदान का किया निरीक्षण”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.